जगत होली, ब्रज होरा
होली रंगों तथा हर्ष एवं उल्लास का त्योहार है और विश्व भर में होली एक प्रमुख त्यौहार के रूप में मनाई जाती है। विभिन्न देशों में अनेकों अनेक प्रकार से होली मनाई जाती है। परंतु यदि हम भारतवर्ष की बात करें तो भारत में होली का त्यौहार अत्यंत प्रसिद्ध है तथा वसुधेव कुटंबुकम का भाव केवल भारत में ही देखने को मिलता है। विश्वभर में होली मनाने के तरीके अलग अलग हो सकते हैं लेकिन भारत का भाव सम्पूर्ण विश्व के लिए समान ही रहता है। भारतवर्ष में रंगों का ये त्योहार फाल्गुन के महीने में पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन होता है। यदि हम ब्रज की बात करें तो दोस्तो ब्रज की तो बात ही निराली है। यहां होली बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है और फाल्गुन मास तक यह उत्सव रहता है। बसंत पंचमी के दिन बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में जहां होली का ढांडा गड़ने के बाद रंग गुलाल की पहली बौछार होती है तो वहीं वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी ठाकुरजी को गुलाल की फेंट बांधी जाती है और उनके चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद ठाकुरजी श्रद्धालुओं से गुलाल की होली खेलते हैं। ब्रज के लगभ...